ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

सोशल साइट पर छाए सिद्धार्थ-शहनाज, दीपवीर-विरुष्का पीछे छोड़ टिक टाॅक पर मिले 100 करोड़ व्यूज

मुंबई: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की क्यूट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की प्यार भरी नोंक झोंक को फैंस काफी पसंद करते हैं। फैंस ने इस कपल को सिडनाज नाम दिया है। उनकी कई वीडियोज सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।

फैंस पर ‘सिडनाज’ का इतना नशा है कि इंस्टा से लेकर टिक टाॅक पर इस कपल की वीडियोज छाईं रहती हैं। वहीं हाल ही में अख ऐसी खबर सामने आई है जो शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस के चेहरे पर खुशी ले आएगी।

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि #SidNaaz के  टिक टाॅक पर 1 बिलियन यानि 100 करोड़ व्यूज हो गए हैं। इसके साथ ही कपल ने दीपवीर-विरुष्का के हैशटैग को पीछे छोड़ दिया है।

सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं शहनाज 

बता दें कि बिग बॉस के घर में भी सिद्धार्थ और शहनाज के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग देखी गई। शहनाज ने शो में सभी के सामने यह तक कहा था कि उन्हें सिद्धार्थ से प्यार है और वह बिग बॉस के घर में सिर्फ उन्हें ही जीतने आई हैं। इसके अलावा शहनाज ने फैंस के साथ चैट करते वक्त शहनाज ने कहा था कि अगर सिद्धार्थ शादी के लिए हां कर दें तो वह उनसे शादी कर लेंगी। इतना ही नहीं शहनाज अपने स्वयंवर में भी वह कह चुकी हैं कि सिद्धार्थ के रहते वह किसी और का हाथ नहीं थाम सकतीं।

शादी के सवाल पर सिद्धार्थ ने दिया ऐसा जवाब 

हाल ही में सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अपने शादी के प्लान्स पर खुलकर बात की थी। फैंस ने जब सिद्धार्थ से पूछा कि वह कब शादी कर रहे हैं और उन्हें कैसी लड़की चाहिए। इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया-‘शादी के बारे में क्या बताऊं। शादी के लिए लोग चाहिए होते हैं। अब शीला तो हूं नहीं जो खुद से प्यार जताऊं।’

काम की बात करें तो  ‘बिग बॉस’ खत्म होने के बाद शहनाज ‘मुझसे शादी करोगे’ में बिजी हैं। इसी शो में वह अपना दूल्हा ढूंढ़ रही हैं और शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट उन्हें इप्रेस करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। वहीं सिद्धार्थ अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button