ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

संसद की सुरक्षा बैरियर से टकराई बीजेपी सांसद की गाड़ी, जवानों ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था उस समय एक्शन मोड़ पर आ गई जब कौशांबी से बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की गाड़ी सुरक्षा बैरियर से टकरा गई। सारे सुरक्षा उपकरण स्वत: एक्टिव हो गए और सुरक्षा बलों ने संसद में प्रवेश करने वाले मुख्य गेट पर मोर्चा संभाल लिया। यह हादसा सुबह साढे 9 बजे हुआ।

बता दें कि विनोद कुमार सोनकर की गाड़ी संसद परिसर में गेट नंबर एक से प्रवेस करते हुए सुरक्षा बैरियर से हल्की सी टकरा गई थी। गाड़ी के बैरियर से टकराते ही संसद की सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरण अपने आप एक्टिव हो गए और सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

बता दें कि संसद पर आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त बना दिया गया है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि संसद भवन परिसर के बाहरी गेट पर किसी गाड़ी के टकराने से आगे लोहे के नुकीले ब्रेकर निकल जाते हैं। इस बार भी सुरक्षा बैरियर से टकराने के बाद सांसद की गाड़ी आगे बढ़ी तो नुकीले ब्रेकर से टकरा गई और उसके टायर फट गए। संसद भवन परिसर में थोड़ी देर के लिए सारे सुरक्षा मानक अलर्ट मोड में आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button