ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

4 संतान पैदा वाले ब्राह्मण दंपती को एक लाख; इंदौर में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की घोषणा

 इंदौर। चार संतानें पैदा करने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा रविवार को इंदौर में आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण सभा के परिचय सम्मेलन में मप्र सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने की है।

मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजौरिया के एक बयान पर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में रविवार को राजौरिया ने कहा था- ‘जिनके चार बच्चे होंगे, उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

ब्राह्मणों की आबादी कम होने का तर्क

‘ चूंकि बोर्ड का गठन मध्य प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2023 में किया था, इसलिए कांग्रेस ने इस पर सरकार को घेरा। इसके बाद सोमवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में राजौरिया ने कहा, ‘बयान मेरा निजी है। यह सरकार का निर्णय नहीं है।

ब्राह्मण समाज इस निर्णय को लागू करने में सक्षम है। मैंने यह बयान एक सामाजिक कार्यक्रम में दिया था। सरकार की योजनाएं अलग हैं और ये मेरा सामाजिक प्रयास है।’ राजोरिया ने यह भी कहा कि 1951 की तुलना में देश में ब्राह्मणों की आबादी आधी रह गई है।

बता दें कि इंदौर के कार्यक्रम में विष्णु राजौरिया ने कहा था- ‘गैर-हिंदुओं की आबादी तेजी से बढ़ रही है। आज कल के युवा ज़्यादा बच्चे नहीं चाहते। वे एक बच्चा करके रुक जाते हैं। इससे आने वाले समय में दिक्कत होगी।

अच्छी नौकरी होने के बावजूद एक ही बच्चा पैदा करने वाले दंपती के लिए अच्छी बात नहीं हैं। मैं ब्राह्मण समाज के नवविवाहित दंपती से अपील करता हूं कि कम से कम चार बच्चे पैदा करें। ऐसा करने पर आपको एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैं परशुराम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष रहूं या न रहूं, ये पुरस्कार दिया जाएगा। ‘

कांग्रेस ने सवाल उठाए

राजौरिया के बयान के अगले दिन सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि देश में पर्यावरण असंतुलन, बेरोजगारी, जीवन की गुणवत्ता, अपराध, अराजकता जनसंख्या वृद्धि का परिणाम है।

साधु-संत और आरएसएस के लोग कर रहे हैं बच्चे पैदा करो। अब राजौरिया भी यही बोल रहे हैं। 150 करोड़ का देश हो गया। इस तरह की वैचारिक धुंध भारत की राजनीति में पैदा की जा रही है।

भाजपा की सफाई

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि ये बयान पंडित विष्णु राजोरिया का निजी विचार है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। ये राजौरिया का व्यक्तिगत बयान है, न कि पार्टी या सरकार का।

Related Articles

Back to top button