ब्रेकिंग
Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ... Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा... Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल के सितारों ने बिखेरा जलवा, सुरीली शाम में देर र... Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लग...
मध्यप्रदेश

शर्मसार हुई MP पुलिस ! 15 हजार वसूली लेकर मसाज पार्लर में धंधा करवा रहा था हवलदार

ग्वालियर : ग्वालियर में शहर में एक जाने माने मसाज पार्लर पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए। जहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा था, वहीं मैनेजर ने दावा किया है कि पुलिस इसमें 15 हजार महीना वसूली लेती थी। मैनेजर का दावा किया कि उसे पैसा थमा कर बेफ्रिक हो जाते थे कि पुलिस उनके धंधे की तरफ आंख उठाकर नहीं देखेगी इसलिए पार्लर के अलावा होटल और दूसरे ठिकानों पर भी लड़कियों की सप्लाई का काम शुरू किया था। देह कारोबार के धंधे में पुलिस की सांठगांठ सामने आने पर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने हवलदार को सस्पेंड और विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।

एसपी को जानकारी मिली थी कि विश्वविधालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर सिटी सेंटर में “द हैलिंग हैंड मसाज थैरेपी” के नाम से चल रहे मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। ऐसे में दबिश देने के लिए पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची और युवती से बातचीत की।

दबिश में पार्लर के अंदर 6 युवतियां, अय्याशी करने आए ग्राहक जितेंद्र राजपूत और संकेत बंसल के अलावा पार्लर का मालिक प्रीतेश चौरसिया निवासी मॉडल टाऊन और मैनेजर देवेंद्र शर्मा निवासी दहीसर मुंबई को गिरफ्तार किया।

इसके बाद प्रीतेश और देवेंद्र ने खुलासा किया मसाज का काम तो सिर्फ दिखावा है। असली धंधा तो वेश्यावृति का था। इसी में कमाई थी। पार्लर खुलने के कुछ दिन बाद ही विश्वविद्यालय थाने के हवलदार मनोज शर्मा ने आकर हफ्ता वसूली तय की थी। मनोज बीट प्रभारी होने का हवाला देकर हर महीने 15 हजार रुपया ले जाता था। और कोई कार्रवाई नहीं होने का भरोसा देता था। उन्हीं के दम पर उनका देह व्यापार का कारोबार चल रहा था।

देह कारोबारियों से हवलदार मनोज शर्मा की सांठगांठ को एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने जांच में सही पाया है। और इसमें विश्वविद्यालय टीआई उपेन्द्र छारी की भूमिका भी संदिग्ध मानी है। देर रात एएसपी लालचंदानी ने जांच रिपोर्ट एसपी यादव को पेश की थी। इस आधार पर एसपी यादव ने हवलदार मनोज शर्मा को सस्पेंड और टीआई छारी को लाइन भेजने के आदेश जारी किया और विभागिया कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button