ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद टीम इंडिया में ‘भूचाल’, BCCI ने एक दिन में लिए 5 बड़े फैसले

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने शनिवार को एक रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं. अब विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाएगी. इसके अलावा ट्रेवल से लेकर खिलाड़ियों के सामान के वजन तक को लेकर भी नियम में बदलाव होंगे. आइए आपको उन 5 बड़े और कड़े फैसलों के बारे में बताते हैं जो BCCI ने रिव्यू मीटिंग में लिए हैं.

विदेशी दौरों पर ज्यादा दिन तक साथ नहीं रहेंगी पत्नियां

फैमिली के साथ होने पर स्वाभाविक रूप से खिलाड़ी उनके साथ ज्यादा समय बिताते हैं. ऐसे में उनका ध्यान भटक सकता है और उनके खेल में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस मुद्दे से निपटने के लिए अब BCCI ने फैसला लिया है कि 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ अधिकतम 14 दिनों तक ही रह पाएगी. वहीं इससे कम समय के दौरे पर खिलाड़ी की फैमिली उनके साथ सिर्फ 7 दिन बिता पाएगी.

पूरी टीम को एक साथ करना होगा ट्रेवल

BCCI ने पूरी टीम को एक साथ ट्रेवल करना भी अनिवार्य कर दिया है. खिलाड़ियों को अब अपने खुद के वाहन से या किसी अन्य वाहन से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. उन्हें टीम बस से ही सफर करना पड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखा गया था कि खिलाड़ी अलग-अलग घूमते हुए नजर आए थे.

सामान का वजन 150 KG से ज्यादा होने पर खिलाड़ी करेगा भुगतान

BCCI की मीटिंग में खिलाड़ियों के सामान के वजन को लेकर भी बड़ा कदम उठाया गया है. अगर किसी खिलाड़ी के लगेज का वजन 150 किलोग्राम से ज्यादा पाया जाता है तो इसका पैसा BCCI नहीं देगी. बल्कि इससे ऊपर जितना भी एक्स्ट्रा वजन होगा उसका पैसा खुद खिलाड़ी को चुकाना होगा.

गौतम गंभीर के मैनेजर पर भी एक्शन

BCCI ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के मैनेजर पर भी एक्शन लिया है. टीम इंडिया के किसी भी हेड कोच के साथ कभी उनका मैनेजर टीम के दौरों पर साथ नहीं रहा. लेकिन गंभीर के मैनेजर गौरव अरोड़ा टीम इंडिया के मैचों के दौरान गंभीर के साथ ही ट्रैवल करते हैं. गौरव मैचों के दौरान स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स में भी नजर आते हैं. हालांकि अब गौरव, गंभीर के साथ ट्रैवल नहीं कर सकेंगे और ना ही उनकी एंट्री वीआईपी बॉक्स में होगी. ये नियम अन्य कोचों के मैनेजर पर भी लागू होंगे.

अच्छा प्रदर्शन ना करने पर कट सकती है सैलरी

भारतीय खिलाड़ियों को अब अच्छा प्रदर्शन ना करने पर सैलरी में कटौती का सामना भी करना पड़ सकता है. मीटिंग में सुझाव दिया कि ऐसा होने से खिलाड़ी खेल के प्रति ज्यादा जवाबदेही हो सकेंगे. टीम के मैच हारने से खिलाड़ियों की जेब पर असर पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button