ब्रेकिंग
INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू... Bihar Domestic Violence News: फोन-पे के पैसों को लेकर विवाद में हैवान बना पति, 3 घंटे चले ऑपरेशन और ... Delhi Metro Phase 4 Update: कब तक शुरू होगी गोल्डन लाइन और जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो? जानिए फेज-4 के... Karnataka News: मौलवी ने पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाकर मदरसे की छात्रा से की शादी, पुलिस स्टेशन ... Shubman Gill Temple Device: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानि... Credit Card Spending Decline 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड खर्च को लगा बड़ा झटका, सितंबर 2026 में आई ... Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिए...
मनोरंजन

जान्हवी, खुशी और सुहाना खान को टक्कर देने आईं हैं रवीना टंडन के बेटी? राशा ने दिया ऐसा जवाब

आने वाली 17 जनवरी को फिल्म आजाद रिलीज होगी, जिससे रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के गाने, ट्रेलर और पोस्टर्स सब रिलीज हो चुके हैं और अब टीम इसका प्रमोशन कर रही है. इसी प्रमोशन के दौरान राशा थडानी ने कई टॉपिक्स पर बातें कीं, लेकिन जब उनकी तुलना दूसरी एक्ट्रेसेस से हुई तो उन्होंने सटीक जवाब दिया.

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में राशा की तुलना जब जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और सुहाना खान से हुई तो राशा थडानी ने जवाब दिया. आइए जानते हैं, राशा थडानी ने इसपर क्या कहा?

दूसरी एक्ट्रेस पर राशा थडानी का जवाब

इंटरव्यू में सवाल किया गया, ‘जाह्नवी, खुशी और सुहाना को टक्कर देने आई हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, क्या कहेंगी?’ इस सवाल के जवाब में राशा थडानी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो सभी मुझसे ज्यादा अनुभव रखती हैं. उन्होंने पहले से कोई न कोई फिल्म कर ली है. तो मुझे नहीं लगता यहां टक्कर की कोई बात है, बल्कि मुझे उन लोगों से बहुत कुछ सीखना चाहिए.’

खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और सुहाना खान की डेब्यू फिल्म?

शशांक खैतान के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया था और ये हिट फिल्म थी. वहीं खुशी कपूर और सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज (2023) से डेब्यू किया था जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. ये बताने की जरूरत नहीं कि जाह्नवी और खुशी कपूर श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटियां हैं और सुहाना शाहरुख खान की बेटी हैं.

रवीना टंडन की बेटी राशा की डेब्यू फिल्म

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आजाद में राशा थडानी और अमन देवगन को इंट्रोड्यूस कराया गया है. 17 जनवरी को फिल्म आजाद वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी. ये उन दोनों की डेब्यू फिल्म है, वहीं फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आएंगे. 19 साल की राशा थडानी रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते समय राशा ने बताया था कि वो अभी भी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं. राशा का कहना है कि वो एक्टिंग और पढ़ाई में बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अपना कोर्स पूरा करने के बाद ही आगे कुछ और सोचेंगी.

Related Articles

Back to top button