ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

सकट चौथ के व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं होगा नुकसान!

हिंदू धर्म शास्त्रों में सकट चौथ का व्रत बड़ा ही विशेष माना गया है. ये व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन व्रत के साथ ही विधि-पूर्वक भगवान गणेश की पूजाा की जाती है. मान्यता है कि जो भी सकट चौथ का व्रत करता है उसके सभी मनोरथ पूरे होते हैं.

कब है सकट चौथ का व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जनवरी को यानी की कल है. कल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी. वहीं 18 जनवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर ये तिथि खत्म हो जाएगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, कल सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म शास्त्रों में सकट चौथ के व्रत में विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है. इस दिन गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

न करें ये गलतियां

  • मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ के व्रत के दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए. इस दिन भूलकर भी काले कपड़े न पहने.
  • सकट चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद खोला जाता है. इसलिए चंद्रमा को अर्ध्य देते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए. चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल के छींटे पैरों में नहीं पड़ने चाहिए. ये अशुभ माना गया है.
  • सकट चौथ के व्रत के दिन गणपति के पूजन के समय उन्हें तुलसी और केतकी के फूल अर्पित नहीं करना चाहिए. तुसली और केतकी के फूल अर्पित कर देने से पूजा अशुभ हो जाती है.
  • सकट चौथ पर गणपति के पूजन में उनकी खंडित मूर्ति का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है.

अगर आप सकट चौथ के व्रत के दिन ऊपर बताई गई गलतियां नहीं करते हैं, तो आपके जीवन में कभी कोई नुकसान नहीं होगा. साथ ही बप्पा की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी.

सकट चौथ के व्रत का महत्व

सकट चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है. संतान निरोगी रहता है. इसलिए महिलाएं सकट चौथ का व्रत रखती हैं. सकट चौथ का व्रत रखने से घर में भी हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.

Related Articles

Back to top button