ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
मध्यप्रदेश

दहेज को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, फिर कुएं में फेंका, जानिए पूरा मामला

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दहेज को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद महिला को कुएं में फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां महिला का इलाज चल रहा है,यह घटना सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रहुगांव की है।

दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट और कुएं में फेंक दिया। कुएं से चीख रही महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ में भर्ती है। महिला ने ससुर, पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस ससुराल वालों के साथ मिली हुई है और घटना के बाद अभी कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की कह रही है।

Related Articles

Back to top button