ब्रेकिंग
'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को...
धार्मिक

कॉलर पकड़ा, जड़ा थप्पड़, बोले- बैठ यहां… महाकुंभ में क्यों बौखला गए कांटे वाले बाबा

महाकुंभ 2025 में कई ढेरों साधु-संत पहुंचे हैं. इनमें से कई साधु ऐसे हैं जो कि अपनी खासियत के चलते खूब ट्रेंड कर रहे हैं. पहले चिमटे वाले बाबा जी, फिर मस्क्यूलर बाबा और अब वायरल हुए हैं कांटे वाले बाबा. ऐसे अनोखे बाबाओं से बात करने के लिए कई लोग और मीडिया कर्मी भी पहुंच रहे हैं. लेकिन कांटे वाले बाबा तो एक रिपोर्टर के सवाल से ऐसा बौखलाए कि उसे थप्पड़ ही जड़ दिया.

इन बाबा की खासियत ये है कि कांटे की सेज पर लेटकर आराम करते हैं और कांटे ही ओढ़ते हैं. कांटे वाले बाबा का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक रिपोर्टर से नाराज होकर उसको थप्पड़ लगाते दिखे. दरअसल, एक रिपोर्टर ने कांटे वाले बाबा से बात की. उसने एक सवाल किया कि बाबा जी ये कांटे असली हैं या नकली?

इस सवाल को सुनकर बाबा को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो रिपोर्टर का कॉलर पकड़कर खींचा. फिर कहा कि कांटों पर बैठकर देखो. साथ ही नाराजगी में बाबा ने रिपोर्टर को एक थप्पड़ भी जड़ दिया. वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस पर कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.

रमेश कुमार मांझी उर्फ कांटे वाले बाबा लगभग 40-50 सालों से कांटों पर लेटते आ हे हैं. सालों से ऐसा करते आ रहे रमेश कुमार मांझी महाकुंभ में भी अपने इस अनोखे काम के लिए चर्चा में हैं. लेकिन जब रिपोर्टर को थप्पड़ जड़ने वाला उनका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी.

एक यूजर ने लिखा- और छेड़ो बाबा को. दूसरे ने लिखा- ये कैसी साधना है कि किसी को भी थप्पड़ मार दो. तीसरे ने लिखा- लो भाई, आ गया मजा? एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरह किसी की भावनाओं को आहत नहीं पहुंचाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button