ब्रेकिंग
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा...
मध्यप्रदेश

सौरभ शर्मा के करीबी के घर पर ED की रेड, करोड़ों की संपत्ति के खुलासे की संभावना

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के धनकुबेर आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सौरभ शर्मा के करीबी के यहां शुक्रवार सुबह ईडी की रेड पड़ी है। ईडी ने रिटायर्ड सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर पर रेड डाली। ईडी की इस कार्रवाई की जिले समेत प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। सौरभ शर्मा के लिए करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदे जाने की आशंका में ईडी ने यह कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

पूरे लाव लश्कर के साथ ईडी की टीम ने रिटार्यड सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर सुबह 5:00 बजे छापेमारी की। केके आरोरा विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर है। केके आरोरा पंजीयन विभाग के रिटायर्ड सीनियर सब रजिस्ट्रार है। मुरार के CP कॉलोनी स्थित घर पर ED रेड की कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि अरोरा दंपत्ति घर से गायब है। घर में सिर्फ किराएदार मौजूद है। कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति के खुलासे की संभावना है। सौरभ शर्मा के लिए करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदे जाने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के बाद ईडी मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button