ब्रेकिंग
₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए राज्य स्तर पर तैयार होंगे प्रश्नपत्र

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। नौवीं की परीक्षा पांच से 22 फरवरी तक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी। वहीं 11वीं की परीक्षा तीन से 22 फरवरी तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी।

विद्यार्थियों को समय से आधा घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

  • डीपीआई ने प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद को दी गई है। इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार किए जाएंगे।
  • वहां से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचेंगे।
  • शेष प्रश्न पत्र आवश्यकतानुसार माध्यमवार जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी अपने निर्देशन में प्राचार्य जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से विषय शिक्षक द्वारा तैयार कराए जाएंगे।
  • यह प्रश्नपत्र तैयार करने में ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है।
  • बता दें, कि दोनों कक्षाओं के करीब 18 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button