ब्रेकिंग
IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ...
उत्तरप्रदेश

गुड्डू मुस्लिम देश छोड़कर दुबई भागा, कोलकाता एयरपोर्ट पर कैसे जवानों को चकमा दिया? अतीक अहमद का था खास गुर्गा

उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम के दुबई फरार होने की खबर सामने आ रही है. केंद्रीय पुलिस ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस से शेयर की है. खबर है कि गुड्डू मुस्लिम नाम बदलकर दुबई फरार हुआ है. वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से हवाई जहाज द्वारा फरार होने में कामयाब हुआ है. गुड्डू मुस्लिम माफिया अतीक अहमद का खास साथी था. उसे बमबाज के नाम से जाना जाता था. प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था.

गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपये का इनाम है. खबर है कि वह देश छोड़कर फरार हो गया है. 2023 में उमेश पाल हत्या कांड को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुड्ड मुस्लिम की तलाश थी. उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर किया था. वहीं, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी. पुलिस गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में जुटी है. दोनों ही पुलिस के हत्थे नहीं लगे हैं. अब गुड्डू मुस्लिम के फरार होने की खबर से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

फर्जी पासपोर्ट से पहुंचा दुबई

जानकारी के मुताबिक, बमबाज गुड्डू मुस्लिम कोलकाता से नाम बदल कर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई फरार होने में कामयाब हुआ है. वह बीती 6 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से एतिहाद एयरलाइंस की कोलकाता-दुबई फ्लाइट से गया है. उसने सैयद वसीमुद्दीन नाम के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था. UP पुलिस UPSTF समेत कई जांच एजेंसियों को गुड्डू मुस्लिम की तलाश थी. वह एजेंसियों को पिछले दो साल से चकमा देकर फरार चल रहा था.

अतीक अहमद का खास गुर्गा गुड्डू मुस्लिम

गुड्डू मुस्लिम माफिया अतीक अहमद के बेहद शातिर गुर्गों और शूटर में शामिल था. फरवरी 2023 में गुड्डू मुस्लिम पर उमेश पाल की हत्या का आरोप था. उमेश पाल प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. उमेश पाल हत्याकांड के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आईं थीं, जिसमें गुड्डू मुस्लिम बम फोड़ते नजर आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर फरार हो गई है.

Related Articles

Back to top button