ब्रेकिंग
Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज
मध्यप्रदेश

नीट की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, सफाई कर्मचारियों ने देखकर वार्डन को बुलाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एमपी नगर स्थित एक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कमरे की सफाई करने गए कर्मचारी ने युवक को देखा। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने अटैक आने की आशंका जताई है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष पांढुर्ना जिले का रहने वाला था। फिलहाल वह पिछले कुछ दिनों से एमपी नगर जोन-2 स्थित एक होस्टल में रह रहा था। इसके साथ ही एक कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को होस्टल के वार्डन ने पीयूष को पानी की बोतल लेकर अपने रूम में जाते हुए भी देखा था। उसके कुछ समय बाद सफाई कर्मचारी पहुंचा तो पीयूष कमरे में बेसुध पड़ा मिला। इसके बाद उसने वार्डन को सूचना दी।

इसके बाद युवक के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे अनिल और होस्टल कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसे लेकर वे गृहनगर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button