ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

आग तापने जलाई थी कोयले की सिगड़ी, दम घुटने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दंपति ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई थी। सिगड़ी पर आग जलाना दंपति को भारी पड़ गया, दम घुटने से पति की मौत हो गई वहीं पत्नी का अभी इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धि खुर्द की है यहां लक्ष्मण कुशवाहा बीती रात घर के अंदर सिगड़ी जलाकर आग ताप रहे थे।

 इसके बाद पति – पत्नी को नींद आ गई। सुबह जब परिजनों ने जागने का प्रयास किया और दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया, अंदर लक्ष्मण कुशवाहा व पत्नी माया अचेत अवस्था में पड़े थे। आनन – फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया।

 जबकि पत्नी माया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 10 दिन के अंदर सिंगरौली जिले में यह दूसरी घटना है, जब घर में आग जलाकर तापते समय मौत हुई है। इसके पहले बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदवाली के एक ढाबे में काम करने वाले दो बच्चों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button