ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
उत्तरप्रदेश

10 लाख थाली और 22 लाख थैले…महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए अनोखा अभियान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. हर रोज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसी बीच RSS की ओर से महाकुंभ में “एक थाली एक थैला” अभियान चलाया जा है. ये अभियान महाकुंभ में फैलने वाली गंदगी से बचने के लिए चलाया गया है. नदियों को मैली होने से रोकने को लेकर ये पहल शुरू की गई.

महाकुंभ में एक तरफ जहां करोड़ों की संख्या में लोग आस्था की डुबकियां लगाकर पुण्य के भागी बन रहे हैं, तो वहीं मां गंगा और यमुना रूपी बाकी नदियों को मैली होने से रोकने के लिए आरएसएस सेवकों ने कमर कस ली है. कुंभ के बाद फैलने वाले कचरे से बचने के लिए “एक थैला एक थाली” अभियान को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की गई है.

“एक थाली एक थैला अभियान”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाकुंभ आयोजन के बीच बड़े पैमाने पर नदियों में फैलने वाली गंदगी को लेकर चिंता जाहिर की है. मां गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों में फैलने वाले गंदगी को रोकने के लिए सोनभद्र में काशी प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन पहुंचे. RSS से जुड़े सेवकों ने लोगों से दस हजार थैला और थाली इकट्ठा किए. कृष्ण मोहन ने बताया कि महाकुंभ को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए सोनभद्र समेत देश भर के लाखों स्वयंसेवक और नारी शक्ति प्रयागराज में “एक थैला एक थाली अभियान” चला रहे हैं.

10 हजार थाली-थैला भेजे जा रहे

प्रयागराज में इस समय 10 लाख थाली और 22 लाख थैले पहुंच चुके हैं. प्रयागराज में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं से कुंभ में 40 से 50 हजार टन प्लास्टिक और थर्माकोल कचरा निकलने का अनुमान है, जो गंगा और यमुना के लिए हानिकारक है. इसी कचरे को कम करने के लिए “थाली और थैला अभियान” RSS के कार्यकर्ताओं की ओर चलाया जा रहा है. इसके चलते सोनभद्र से 10 हजार थाली और थैला प्रयागराज भेजे जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button