ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
दिल्ली/NCR

आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों का नाम शामिल

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है.

लिस्ट में पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर का नाम भी शामिल है. स्टार प्रचारकों की सूची में दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम है जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है.

Aap List

दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के अन्य नेता पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अब तक कई रैली और रोड शो कर चुके हैं. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया है केजरीवाल पर हमले का आरोप

दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है. एक दिन पहले यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है. पार्टी सबूत के तौर पर एक वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में केजरीवाल की कार पर पत्थर से हमला होते दिखाया गया है. हालांकि, आप के आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया और कहा कि केजरीवाल ने अपनी कार से उसके दो समर्थकों को कुचलने का प्रयास किया था. दो समर्थकों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था.

केजरीवाल पर हमले को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

घटना के बाद शनिवार को आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर जिस तरह से हमले हो रहे हैं, उस पर मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि जुमले वाली पार्टी केवल हमले कर सकती है. वो दिल्ली और दिल्ली के लोगों को कोई भविष्य नहीं दे सकती. अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला करके भी आप उन्हें नहीं हरा पाएंगे. हम लोग हर हमले का सामना करने के लिए तैयार है. लड़ेंगे और जीतेंगे.

Related Articles

Back to top button