ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
लाइफ स्टाइल

प्रोफेसर पुष्पेंद्र पंत ने खिचड़ी को लेकर बताई कुछ खास बातें, यहां जानें

जब भी सादे खाने का बाद होती है तो खिचड़ी का नाम सबसे पहले आता है. कोई बीमारी हो या फिर पेट में दर्द हो तब भी खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती हैं. वहीं आप लोगों ने बीरबल की खिचड़ी की कहानी तो सुनी ही होगी. उस खिचड़ी को बनाने बहुत समय लगा जो बहुत ही लाजवाब थी. वहीं आज भी जब तो लोग कहते हैं क्या कर रहे हो? बीरबल की खिचड़ी बना रहे हो.

प्रोफेसर पुष्पेंद्र पंतने फूड9 को दिए गए एक इंटरव्यू में खिचड़ी से जुड़ी कुछ खास बातें बताई हैं. जो बताती हैं कि खिचड़ी का इतिहास भारत में बहुत पुराना है और इसका यहां बहुत महत्व है.

खिचड़ी एक तरह के गुजरात का खाना है खासकर बाजरे की खिचड़ी. प्रधानमंत्री ने भी उसको विश्वविख्यात बनाया हुआ है. वहीं अगर देखा जाए तो खिचड़ी का इतिहास बहुत ही पुराना है. खिचड़ी इस देश की संतान है वैदिक साहित्य में भी आपको खिचड़ी का उल्लेख मिलता है. अलबरूनीजो हिंदुस्तान में आए करीब 1000 ईसवी के आसपास उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी आदमी का बेसिक खाना खिचड़ी है. वो दलिया नूमा बनाकर खिचड़ी दाल चावल मिलाकर खाता है और जो सौभाग्यशाली हैं वो दो जूनी खाते हैं वरना एक जूनी ये खाना पौष्टिक खाना काफी होता है. तो ऐसे अगर आप देखकर चले तो खिचड़ी हिंदुस्तान का अपना खाना है शुरू से खाना है वैदिक काल से चला आ रहा है.

इसमें आज अगर आप किसी न्यूट्रिशनिस्ट से बात करें तो वह कहेगें बिल्कुल परफेक्ट खाना है. दाल है प्रोटीन है वेजिटेबल प्रोटीन है चावल है वो दोनों मिलके एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं बैलेंस डाइट क्रिएट होती है. वहीं अगर आप देखें तो देश के अलग-अलग हिस्सों की अपनी-अपनी खिचड़ी है, जो त्योहार के साथ भी जुड़ी हुई है. साथ ही हर राज्य के मुताबिक इसे बनाने के तरीका भी अलग हो जाता है. अगर आपने सककर पोंगल के बारे में सुना हो तो ये खिचड़ी ही है. जिससे चावल, धुली मूंग की दाल, गुड़, जीरा इलायची और काली मिर्च को मिलाकर बनाया जाता है.

गुजरात और राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी ज्यादा खाई जाती है. अब एक खिचड़ी ऐसी है ना जिसमें चावल पड़ता है ना दाल पड़ती है वो साबूदाने की खिचड़ी है जो व्रत उपवास के दिन खाई जाती है. इस तरह हर राज्य और अवसर के मुताबिक हर जगह अलग-अलग तरह के खिचड़ी को बनाया जाता है.

खिचड़ी खाने के फायदे क्या है?

खिचड़ी को दाल चावल और कई चीजों को मिलाकर बनाया जाता है. जिससे उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू दोगुनी हो जाती है. इसलिए ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है. खिचड़ी वजन कम करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसके साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है.

Related Articles

Back to top button