ब्रेकिंग
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर
खेल

टीम इंडिया की जर्सी पर होगा पाकिस्तान का नाम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से खेली जानी है. पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाने वाला ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर होगा. यानी टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, इसके अलावा बाकी सभी टीमें पाकिस्तान का दौरा करेंगी. इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने के लिए मना कर दिया है. आम तौर पर जो देश टूर्नामेंट को होस्ट करता है उसका नाम सभी टीमों की जर्सी पर होता है. जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि अब इस मुद्दे पर बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

टीम इंडिया की जर्सी पर होगा पाकिस्तान का नाम

ICC के नियमों के मुताबिक, उन सभी टूर्नामेंट में, जो ICC के बैनर तले हो रहे हैं, उसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को अपने सीने के दाईं और टूर्नामेंट के नाम के साथ मेजबान देश का नाम और टूर्नामेंट के आयोजन का साल लिखना अनिवार्य होता है. BCCI के नए सचिव देवजीत सैकिया ने भी अब कंफर्म कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई जर्सी से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगी. यानी टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा, जो इस टूर्नामेंट का मेजबान है.

हाल ही में पाकिस्तान की मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया था और बीसीसीआई पर टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपवाने से इनकार करने का आरोप लगाया था. पीसीबी इस मुद्दे को आईसीसी के पास लेकर भी जाना चाहता था. लेकिन बीसीसीआई ने अब इस सभी खबरों को खारिज कर दिया है और जर्सी से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करने का ऐलान किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, इस मैच में उसका सामना बांग्लादेश से होगा. फिर टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. ये मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद ग्रुप के अपने आखिरी मैच में वह 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करती है तो ये मुकाबले भी दुबई में ही खेले जाएंगे.

Related Articles

Back to top button