ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
उत्तरप्रदेश

बंधे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा और काटा गया गला… गोरखपुर में 2 नाबालिग भाइयों की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो ममेरे भाइयों की मौत इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों भाइयों की गला रेत कर हत्या की गई है. दोनों बच्चों के हाथ बंधे थे और उनके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था. यह पूरा मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव का है. दोनों बच्चे गुरुवार की शाम से ही लापता थे. वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोश है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसमें एक भक्सा निवासी अभिषेक और दूसरा चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार निवासी प्रिंस कुमार है. दोनों ममेरे भाई हैं, दोनों बच्चों का शव 50 मीटर की दूरी पर मिला है. दोनों के हाथ बंधे हुए थे और उनके मुंह में कपड़ा ठूसकर गला रेता गया है.

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की टीम पहुंच गए. दोनों बच्चों की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है. जब पुलिस दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिवार सहित ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया. बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाने पर लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल, अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. यह पूरी घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा की है.

जानकारी के मुताबिक, सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा निवासी इंद्रेश का 14 वर्षी पुत्र अभिषेक और उसके बुआ का लड़का प्रिंस कुमार गुरुवार की शाम को घर से अचानक गायब हो गए. काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर स्वजनों ने देर रात थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम में सिवान में स्थित एक सरसों के खेत में अभिषेक और प्रिंस का शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों बच्चों के हाथ बांधे हुए थे और गले को धारदार हथियार से काट दिया गया. मृतक बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था. बच्चों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. प्रथम दृष्टिया शव को देखने से लग रहा है कि दोनों बच्चों को पीटा गया है.

दोनों के शव मिलने के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से ग्रामीणों में भी काफी गुस्सा है. परिवार और ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे. पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या क्यों और किसने की है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button