ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कोचिंग से लौट रहे नाबालिग बाईक चालक छात्र ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को बाईक से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल और लहू-लुहान हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर ने जरूरी कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

●यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर-कानपुर NH सड़क का है। जहां डॉक्टर अरविंद सिंह के क्लिनिक के सामने एक 50 वर्षीय व्यक्ति (अस्वस्थ होने के चलते खुद को दिखाने डॉक्टर के पास) पैदल जा रहा था। इसी दौरान कोचिंग से लौट रहे कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र हिमांशु अहिरवार (बाइक पर पीछे उसका साथी दोस्त भी बैठा था) ने प्लेटिना बाईक से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल और लहू लुहान हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

●घायल छात्र बोला सब कुछ ठीक से याद नहीं..

वहीं घायल छात्र हिमांशु अहिरवार ने बताया कि वह राधे कोचिंग में पढ़ता है और कोचिंग से घर वापिस जा रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति से टकरा गई। उसे ठीक से याद नहीं कि घटना किस जगह पर घटी है,  वह भी इस हादसे में घायल हुआ है जिस को इलाज के लिए उसे अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

●पुलिस जांच और कार्यवाही में जुटी..

सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में समूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले में जांच और कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल बाइक को जब्त कर थाने में लाया गया है।

Related Articles

Back to top button