ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
विदेश

नीरव मोदी की पांचवी बार जमानत याचिक खारिज, ब्रिटेन की कोर्ट से नहीं मिली राहत

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की पांचवीं बार जमानत याचिका खारिज कर दी है। 14 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को फिलहाल ब्रिटेन की जेल में ही रहना होगा। भारत ने पीएनबी घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग की है।

वही, वृहनमुंबई नगर निगम (BMC) ने 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कर की वसूली के लिए नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।  प्रवर्तन निदेशालय (ED) नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में हैं। इनमें तीन वाणिज्यिक और एक आवासीय संपत्ति है। बीएमसी ने प्रवर्तन निदेशालय से पत्र लिखकर संपत्ति कर के बकायों का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में नीरव ने जेल में बंद संदिग्ध आतंकियों और अपनी मानसिक हालत का हवाला देते हुए कोर्ट से घर में ही नरजबंद किए जाने की मांग की थी। उसकी अर्जी को चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने यह कहते हुए ठुकरा दी थी कि इससे गवाह प्रभावित किए जा सकते हैं और वह फरार भी हो सकता है। इससे ट्रायल प्रभावित होगा। नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button