ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में होटल में युवती ने की आत्महत्या, गेट तोड़कर निकाला गया शव

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में होटल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। होटल कर्मचारी ने दरवाजा तोड़कर युवती के शव को बाहर निकाला डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, युवती गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली बताई जा रही है। हार्दिक अग्रवाल और कोमल जोशी तीन दिन पहले गुजरात से उज्जैन आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे।

बुधवार को कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, हार्दिक ने बताया कि वह होटल की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में थी और मोबाइल पर किसी दोस्त से बात कर रही थी, हार्दिक पानी लेने नीचे गया। जब वापस कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, होटल मैनेजर को बुलाया गया, दरवाजा तोड़ा गया कोमल कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी। पुलिस अभी हार्दिक से पूछताछ कर रही है और अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button