ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

जापान की ये 2 बड़ी कंपनियां MP में कर सकती हैं निवेश, CM मोहन ने बताया क्यों उनके अनुकूल है मध्य प्रदेश?

टोक्यो/भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान की चार दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन (30 जनवरी) को सिस्मेक्स और पैनासोनिक एनर्जी के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। सीएम यादव ने उनके साथ स्वास्थ्य और ऊर्जा पर निवेश और उसकी उम्मीदों पर बातचीत की। बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने दोनों कंपनियों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनियों के पदाधिकारियों को बताया कि वर्तमान में निवेश के लिए मध्य प्रदेश से बेहतर और कोई जगह नहीं है। कनेक्टिविटी, एप्रोच, सुविधाएं, जमीन, सरकार मदद के अलावा मध्य प्रदेश में निवेश करने के कई कारण हैं। इससे एक तरफ उद्योगों-अर्थव्यवस्था को तो रफ्तार मिलेगी ही, दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। बता दें, जापान की सिस्मेक्स कंपनी हेल्थकेयर बिजनेस में जाना-माना नाम है। उसने कई जगह निवेश किया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कंपनी के पदाधिकारियों को बताया कि प्रदेश में फार्मास्युटिकल और मेडिकल पार्क है। मेडिकल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। यहां निवेश के कई अवसर हैं। अगर कंपनी प्रदेश में निवेश करती है तो सरकार उसकी हर तरह से मदद करने को तैयार है। बैठक के दौरान सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों ने भी मध्य प्रदेश में रुचि दिखाई। कंपनी के पदाधिकारी जीआईएस के दौरान प्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

ऊर्जा उद्योग के अनुकूल है मध्य प्रदेश- सीएम यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के पदाधिकारियों को भी जीआईएस के लिए आमंत्रित किया। उनके और कंपनी प्रबंधन के बीच नवकरणीय ऊर्जा, बैट्री निर्माण और ई-मोबिलिटी सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने पैनासोनिक प्रबंधन को बताया कि मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति उनके अनुकूल है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा में निवेश के कई सुनहरे अवसर हैं। उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों को बताया कि इंडस्ट्री सेक्टर में मध्य प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। प्रदेश में कई जगह इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित हैं, जो निवेशकों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इस चर्चा के दौरान पैनासोनिक के पदाधिकारियों ने प्रदेश का दौरा करने में रुचि दिखाई। प्रबंधन ने कहा कि सीएम यादव के साथ हुई चर्चा में मध्य प्रदेश के जानने का मौका मिला।

Related Articles

Back to top button