ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 893 अंक और निफ्टी 11,000 के नीचे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा यस बैंक (Yes Bank) के बोर्ड को निलंबित करने और भारत में कोरोना वायरस से मचे हाहाकार का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबार के अंतिम दिवस शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 893.99 अंकों की गिरावट के साथ 37576.62 अंक और निफ्टी 279.55 अंक गिरकर 10989.45 अंक पर बंद हुआ।

बता दें कि गुरुवार को RBI ने यस बैंक के बोर्ड को निलंबित कर दिया तथा इस बैंक से एक महीने में 50 हजार रुपए तक निकासी सीमा तय की। 50 हजार से ज्यादा रुपए निकालने पर उपभोक्ताओं को RBI से अनुमति लेनी होगी। बैंक पर प्रतिबंध तीन अप्रैल तक लागू रहेगा। RBI ने साथ ही कहा कि वह Yes Bank के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया है। आरबीआई द्वारा एक अधिसूचना के अनुसार यस बैंक के जमाकर्ताओं को बचत खाता, चालू खाता या अन्य जमा खाता से 50 हजार रुपए से अधिक की राशि का भुगतान करने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को सेंसेक्स 1 448.37 अंक टूटा था, यह इस साल की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं उससे पहले इस साल एक फरवरी को बजट के दिन सेंसेक्‍स ने 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 987.96 अंक या 2.43 फीसदी के नुकसान से 39,735.53 अंक पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button