ब्रेकिंग
Dhamtari Farmer Honored: खेती में नवाचार के लिए धमतरी के किसान अरुण सार्वा को मिला 'उत्कृष्ट कृषक रत... Chhattisgarh State Foundation Day 2026: 1 नवंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, केंद्रीय गृहमंत्र... Chhattisgarh News: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को घे... Sukma Naxal Dump Recovered: सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, टिफिन आईईडी, डेटो... Cyclone Arnab Impact in Kanker: कांकेर में चक्रवात 'अर्नब' का कहर, झमाझम बारिश से सभी स्कूल-आंगनबाड़... Kanker Professor Arrested: प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी और टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने व... छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करवा चौथ की तैयारियां तेज, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा सुहागिनों का यह प... Dantewada News: बस्तर दशहरा से वापस लौटी मां दंतेश्वरी की छत्र-डोली, गॉड ऑफ ऑनर के साथ शहर में हुआ भ... Chhattisgarh Paddy Procurement 2026: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों के लिए ख... Chhattisgarh Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते सीएम विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपु...
उत्तरप्रदेश

क्यों फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद? इस्तीफे की दे दी धमकी

अयोध्या में हुई दलित युवती की हत्या को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस बीच एक अजीब वाकया देखने को मिला. सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में हुए दलित युवती के साथ रैप और नृशंस हत्या की घटना पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वे फूट फूटकर रोने लगे. इसको देखकर वहां मौजूद हर कोई भौचक्का रह गया.

दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर कल अवधेश प्रसाद पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था. इसी मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की थी. जहां वे फफक-फफक कर रोने लगे. बाजू में बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के आंसू पोछते रहे.

सांसद ने दी इस्तीफे की धमकी

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा. न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा. हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं. इतिहास क्या कहेगा?

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा. न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा. हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं. इतिहास क्या कहेगा? यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है.

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में बीते दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जिसमें यहां दलित युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया था. आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया. इस घटना ने हर किसी की रूह कंपा दी थी. इसी मामले को लेकर अवधेश मीडिया से बात कर रहे थे, जिस दौरान वे रोने लगे.

2 दिन बाद होनी है मिल्कीपुर में वोटिंग

अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है.इस चुनाव में अवधेश प्रसाद के बेटे मैदान में हैं. ऐसे में समय उनका रोने का वीडियो वायरल हो गया है. यही कारण है कि कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ इस सीट पर भी उपचुनाव होना है और 8 फरवरी को इस उपचुनाव के नतीजे आएंगे. अब इस सीट को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है.

Related Articles

Back to top button