ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज रामलला के दर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे, बड़ी संख्या में पहुंचे शिवसैनिक

अयोध्या: महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सपरिवार राम की नगरी अयोध्या आकर रामजन्मभूमि में रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। पिछले साल 28 नवम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले श्री ठाकरे सात मार्च को पत्नी और पुत्र के अलावा शिवसेना के अन्य नेताओं के साथ विशेष विमान से मंदिरों के शहर आयेंगे। शिवसेना के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस मौके पर सैकड़ों शिवसैनिक अयोध्या के लिए मुबंई से विशेष ट्रेन पर सवार हो चुके है जबकि कई सांसद,विधायक और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता हवाई रास्ते से यहां आयेंगे।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसैनिकों की सुरक्षा और अन्य इंतजामों के बारे में चर्चा की थी।  राउत ने आज अयोध्या पहुंच कर इंतजामों का जायजा भी लिया। ठाकरे और अन्य विशिष्टजन शनिवार को सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे जहां से वे सीधे रामलला के दर्शन को कूच कर जायेंगे। रामलला का दर्शन पूजन के बाद वे हनुमानगढ़ी और दूसरे मंदिरों का भी रूख करेंगे। ठाकरे मुबंई वापस रवाना होने से पहले सपरिवार सरयू आरती में भी शामिल होंगे।

राममंदिर विवाद का फैसला पिछली नौ नवम्बर को आने के बाद ठाकरे ने अयोध्या दौरे का एलान किया था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ तल्ख रिश्तों और बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के चलते दौरे में विलंब हुआ। ठाकरे इससे पहले 16 जून को अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या आये थे। सूत्रों ने बताया कि शिवसैनिकों को लेकर 18 कोचों वाली विशेष ट्रेन के आज शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। दर्शन के बाद यह ट्रेन शिवसैनिकों को लेकर नौ मार्च को वापस हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button