ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
मध्यप्रदेश

सेप्टिक टैंक में मिली 16 साल के युवक की लाश, फैली सनसनी

छतरपुर के राजनगर कृषि उपज मंडी के सूखे सेप्टिक टैंक में शनिवार को किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर इस संदिग्ध मामले की विवेचना शुरु की है।

जानकारी के मुताबिक, राजनगर कृषि उपज मंडी के पीछे सेप्टिक टैंक मौजूद है, जो कि वर्तमान में सूखा पड़ा है। इसी टैंक में राजनगर निवासी कट्टन कुशवाहा के 16 वर्षीय पुत्र बाबू कुशवाहा का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को टैंक से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और इसके बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। बारीकी से पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button