ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

छतरपुर जिला अस्पताल में चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी, मारपीट और गरीब लोगों की जेब पर डाका ! बिना रशीद वसूली रकम की होती बंदरबांट

छतरपुर जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चेकिंग के आतंकियों की तरह सलूक किया जाता है। गुटखा, बीड़ी, तंबाखू चेकिंग के नाम पर ऐसी सख्ती से पेश आते हैं मानों आप पाकिस्तान बॉर्डर पार कर अस्पताल में प्रवेश कर रहे हों। नज़ारा छतरपुर जिला अस्पताल के मेन गेट का है जहां पर एक दर्जन से अधिक (ठेके पर लगे) लोगों द्वारा अस्पताल आने-जाने वाले लोगों, मरीजों, उनके परिजनों से जबरजस्त चेकिंग की जाती है और यह चेकिंग इतनी ख़तरनाक होती है कि आप को लगेगा कि जैसे आप आतंकवादी या बड़े अपराधी हों और जेबों में विस्फोटक डालकर अस्पताल को उड़ाने आये हों और फिर सभी एकसाथ टूट पड़ेंगे।

इतना कि नहीं सभी लोग सार्वजनिक (कॉलर और बाल) पकड़कर मारपीट करते हैं और पूरे शरीर की बड़ी ही देदर्दी और बेहूदगी से चेकिंग के नाम पर अटैक और मारपीट करते हैं। हालांकि स्वतंत्र भारत और कानून व्यवस्था में इस तरह का कहीं वर्णन नहीं है कि आम आदमी पर आप इस तरह से अटैक करें वह भी विपदा का मारा जो या तो अपना इलाज कराने आता है या फिर अपने परिवार में या किसी करीबी परिचित का और अस्पताल में आकर उससे इस तरह की चेकिंग की जाती है।

●महिलाओं तक की होती चेकिंग

विस्वस्त सूत्रों की मानें तो यह आरोप भी हैं कि चेकिंग के नाम पर तो यह लोग गांव से आई ग्रामीण, गरीब, महिलाओं की भी चेकिंग करते हैं जो कि सरासर ग़लत है। वहीं आरोप हैं कि यह लोग पूरे अस्पताल में 5-6 लोगों का अलग-अलग गुट बनाकर रसीद कट्टा लेकर वार्ड-वार्ड और पलंग-पलंग घूमते और चेकिंग करते हैं जैसे मानों भर्ती मरीजों उनके परिजनों ने कोई अपराध कर दिया हो।

●रकम की होती बंदरबांट

जानकारी के मुताबिक रसीद कट्टा लेकर धूम्रपान के नाम पर लोगों से 200 रुपये प्रति व्यक्ति वसूली जाती है। बीच में मौका देखकर रसीद नहीं काटी जाती इस तरह रोजाना 4 से 5 हजार रुपये की अवैध वसूली बिना रसीद के के जाती है जिसकी शाम को अस्पताल में ही बंदरबांट की जाती है। सूत्र बताते हैं कि यह अवैध वसूली की रक़म नीचे से लेकर ऊपर तक जिम्मेदारों के पास तक जाती है जिसका महीने का हिसाब लाखों में होता है और यही कारण है कि इन्हें ऐसा करने की खुली छूट दी गई है।

●वीडियो बोलता सच

इस वाक्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे साफ होता है कि किस तरह से लोगों से सलूक किया जाता है। हालांकि यह तो महज़ बानगी है नज़ारे तो बहुत कुछ कहते और बयां करते हैं।

Related Articles

Back to top button