ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
मध्यप्रदेश

सड़क के अभाव में नहीं आई एम्बुलेंस, दर्द से कराहती गर्भवती को परिजन इस तरह लेकर पहुंचे अस्पताल

शासन प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो न केवल खोखले विकास की गवाही दे रही है, बल्कि चीखते बिलखते हुए यह सवाल कर रही है, कि आखिर यहां निवासरत लोगों का क्या कसूर है, जो मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी मोहताज नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बैहर विधानसभा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र की। जहां ग्राम माहुरदल्ली निवासी 24 वर्षाीय इमला पति भागचंद परते अपने मायके ग्राम केराकोना गई हुई थीं।

जहां प्रसव पीड़ा के दौरान 108 को बुलाया गया, किन्तु सड़क के अभाव में 108 प्रसूता तक नहीं पहुंच सकती थी, ऐसी परिस्थिति में 108 के पायलट विशाल नागरे एवं ईएमटी मृत्युंजय पाठक ने परिजनों के साथ प्रसूता को खाट पर लेटाया और खाट पर ही लेकर कर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। जिसके बाद दर्द से कराहती प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनगुड्डा लाया गया,जहां क्रिटीकल कंडीशन के कारण तत्काल प्रसूता को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button