ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों से सूचना पटल नदारद,ग्रामीणों को नहीं मिल पाती निर्माण कार्यों की जानकारी

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में ग्राम पंचायतों में कराए गए कुछ कार्यों को छोड़ दें तो बाकी किसी कार्य में सूचना पटल नहीं लगाए गए हैं.जिले की एक दो नहीं बल्कि सभी ग्राम पंचायतों में स्थिति यह है कि लाखों की लागत से कराए गए अधिकांश कार्य बिना सूचना पटल लगाए ही छोड़ दिए गए हैं। जिसके कारण पंचायत में रहने वाले लोगों को कार्य का नाम, कार्य की लागत,कार्य आरम्भ और कार्य पूर्ण होने की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिल पाती है।

क्या है सूचना पटल लगाने का उद्देश्य

ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों की कुल लागत राशि में ही सूचना बोर्ड लगाने का प्रावधान है.जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाना है.सूचना बोर्ड में कार्य किस योजना से किया गया है,कार्य का नाम,कार्य की लागत,कार्य आरम्भ और पूर्ण होने की तारीख के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है।

जिला पंचायत प्रशासन भी मामले में नहीं है गंभीर

ग्राम पंचायतों में किए गए निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड लगाए जाने को लेकर जिले के देवसर निवासी शिवकुमार पटवा ने देवसर SDM को एक आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में देवसर की कुछ ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में बोर्ड लगवाने का आग्रह किया गया है.लेकिन अभी तक कार्यों में सूचना बोर्ड लगाने का कार्य नहीं किया गया है।

हालांकि यह स्थिति जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में है। अधिकांश पंचायतों में ज्यादातर कार्यों में सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं,लेकिन जिला पंचायत के अधिकारी ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों में बोर्ड लगाने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button