ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
मध्यप्रदेश

मामूली विवाद पर युवक ने लिया खौफनाक बदला, घर में आग लगाकर तीन बकरियों का किया कत्ल

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मामूली विवाद में एक युवक ने बदला लेने के लिए घर में ही आग लगा दी, गनीमत रही कि ग्रामीणों की जागरूकता से आग पर काबू पाया गया वरना बड़ी घटना घट सकती थी। घटना खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम माकड़कच्छ की बताई जा रही है। जहां मामूली विवाद के चलते एक घर में आग लगाने और तीन बकरियों को घर से दूर ले जाकर बकरियों को मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना शुक्रवार शनिवार रात की है।

फरियादिया की शिकायत पर मूंदी थाना पुलिस ने आरोपी रामचंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, माकड़कच्छ निवासी फरियादिया आशाबाई पति उमाशंकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही रामचंद्र नायक ने मामूली बात के विवाद के बाद घर में आग लगा दी।

इतना ही नहीं आरोपी ने फरियादिया की बकरी और बकरी के दो बच्चों को घर से दूर ले जाकर मार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामचंद्र नायक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button