ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में बस और बाइक की जोरदार टक्कर ,दंपति की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पोहरी में एक सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। बस ग्वालियर जा रही थी, पोहरी श्योपुर रोड़ पर बाइक में बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार रामबाबू यादव की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी प्रेमबाई गंभीर रूप से घायल थी। जिन को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया है यह घटना शनिवार शाम की है।

बताया जा रहा है कि दंपति अपने गांव से पोहरी खरीदारी करने के लिए आए थे और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बालाजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पोहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायल प्रेमबाई को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उन्हें शिवपुरी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान यहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button