ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

खंडवा में किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर हुआ अलग

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, खेत पर काम कर रहे मजदूर ने किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे किसान की हालत गंभीर बनी हुई है उसे इंदौर रेफर किया गया है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, देशगांव चौकी अंतर्गत ग्राम सिर्रा में किसान रामकृष्ण पिता मुन्ना लाल के खेत पर मजदूरी करने गांव का ही युवक जीवन गया था।

इस दौरान अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें जीवन ने कुल्हाड़ी से रामकृष्ण पर हमला कर दिया। जिससे उसका एक पैर पंजे सहित अलग कर दिया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। गांव के सरपंच प्रभु राम पटेल ने बताया कि किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिसमें वह गंभीर हालत में खेत में ही पड़ा था।

परिजन गए और पुलिस को सूचना दी डायल 100 की टीम तत्काल घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां स्थिति बिगड़ते देख किसान को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button