ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

दतिया में जीजा ने की साले की निर्मम हत्या, शव नहर में फेंका

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां सोमवार की रात जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन देन के चलते जीजा दिलीप कंजर ने अपने चार लड़कों से मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर सुरेंद्र कंजर की हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया।

पैसे के लेन-देन से जुड़ा विवाद या पुरानी रंजिश?

मृतक की पत्नी और परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र को 50,000 रुपये की जरूरत थी, जिसे दिलीप ने देने का आश्वासन दिया था। इसी सिलसिले में वह दिलीप के घर गया, लेकिन वहां उसके साथ विश्वासघात हुआ। बताया जा रहा है कि दिलीप और उसके परिजनों ने पहले सुरेंद्र को शराब और मांस खिलाया, फिर उसे नहर के पास ले जाकर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई खौफनाक दास्तान

घटनास्थल पर मौजूद पवन नामक युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे भी बंधक बना लिया था और जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह चुप रहा। जैसे ही उसे मौका मिला, वह भागकर सुरेंद्र के घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, अब तक नहीं मिला बयान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button