ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी Update, जानें कैसे रहेगा आगे का हाल…

पंजाब के कई हिस्सों में हाल ही में हल्की बारिश हुई। कल सुबह जहां अधिकांश इलाकों में घना कोहरा महसूस किया गया, वहीं कल शाम और आज सुबह बारिश के बाद अधिकांश इलाकों में लोगों को कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 6-7 फरवरी को पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तीन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इनमें एक जिला माझा और 2 जिले दोआब से हैं। विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच, राज्य के शेष सभी जिलों में पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है तथा बारिश, कोहरा व शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 6 और 7 फरवरी को पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही इन दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button