ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
पंजाब

डिपोर्ट हुए पंजाबी युवक ने बयां किया दर्द, सुन कांप उठेगी रूह

अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबी युवकों के अपनी पूरी जिंदगी के साथ-साथ परिवार के सपने भी चूर-चूर हो गए हैं जिन्होंने अपनी जमा पूंजी या जमीन गिरवी रख अपने बच्चों को विदेश में सेटल होने के सपने देखे थे। अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवकों के लिए यह बहुत ही बुरा सपना बन कर रह गया है।

ऐसे में होशियारपुर के सुखपाल सिंह यह बात करते हुए दर्द छलक उठा जब उसने कहा कि अमेरिका जाने के लिए 45 लाख रुपए दिए थे। ट्रैवल एजेंटों ने दुबई, तुर्की, मेकिस्को होते हुए अमेरिका पहुंचाया जहां उसके साथ धोखा हुआ। सुखपाल सिंह ने बताया कि एजेंटों ने उन्हें भूखे-प्यासे मरने के लिए छोड़ दिया। उन्हें गंदी जगहों पर रखा गया। कई बार तो भूख इतनी लगी कि उन्हें घास खाकर पेट को शांत करना पड़ा। कई दिनों तक उन्होंने स्नेक्स खाकर गुजारा करना पड़ा। उनके पास सोने के लिए भी जगह नहीं थी।

वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने पकड़ लिया और उन्हें अमेरिकी डिटेंशन सेंटर में कई दिनों खाने को नहीं दिया गया। इसी बीच अधिकारियों ने उन्हें डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया। जहां उसने परिवार को अच्छे दिन दिखाने के सपने संजोए थे वहीं मानसिक परेशानी उसे घेर रही है। भविष्य अन्य युवा ऐसी परिस्थितियों का शिकार न हो इसके लिए उसने सरकार से अपील की है कि जो विशेष टीम गठित की गई है वह पूरे मामले की जांच कर एजैंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button