ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
बिहार

मां- डिफेंडर, पिता- फॉर्च्यूनर और बेटा- बुलेट… बिहार में फिर आए अजब-गजब नाम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

बिहार में अजीब-अजीब नामों से आय प्रमाण पत्र बनवाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी राक्षस, करप्शन तो कभी डॉगेश बाबू,कभी Kkkkkkk, कभी bbbbb नाम से आवेदन दिए जा रहे हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. इस बार बिहार के गया में बुलेट नाम जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया गया है. यानी डॉग, राक्षस के बाद अब बुलेट को भी जाति प्रमाण पत्र चाहिए.

बुलेट नाम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदन में पिता का नाम फॉर्च्यूनर और माता का नाम डिफेंडर बताया गया है. इस आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये आवेदन डोभी अंचल कार्यालय में दिया गया. डोभी अंचलाधिकारी की ओर से इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि अंचल कार्यालय, डोभी अन्तर्गत बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत संचालित RTPS काउंटर पर ऑनलाईन आवेदन किया गया है. इसकी जांच के बाद दो आवेदन पत्र संदिग्ध पाए गए हैं.

आवेदक का नाम बुलेट-हवाझुझ

15 अगस्त को ये आवेदन दिया गया, जिसमें आवेदक का नाम बुलेट, पिता का नाम फॉर्चुनर, माता का नाम डिफेंडर के साथ गांव, पंचायत से लेकर पूरी जानकारी दी गई है. बुलेट नाम के आवेदन में ग्राम कोठवारा, पंचायत-पचरतन, डाकघर हरदवन, प्रखण्ड- डोभी, थाना- डोभी, जिला गयाजी बताया गया. यही नहीं मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी तक दी गई है. ये आवेदन ऑनलाइन किया गया है. इसके साथ रॉयल एनफील्ड एक मोटरसाइकिल का फोटो लगाया गया है.

इसके साथ ही एक आवेदन 19 अगस्त को ऑनलाइन दिया गया, जिसमें आवेदक का नाम हवाझुझ (HVHVJV NVJ), पिता का नाम किसी क्विज (HCCHJVV) माता का नाम भाव क्विज (JLVJV NVNM), ग्राम मुसेहना, वार्ड नं0-7, पंचायत-कुरमांवा, डाकघर कुरमांवा, प्रखंड डोभी, थाना बाराचट्टी, पिनकोड 824230, जिला-गयाजी और कुशल युवा कार्यक्रम के एक विज्ञापन की फोटो लगाई गई है.

काम में बाधा डालने की कोशिश

दोनों आवेदन की राजस्व कर्मचारी से जांच कराई गई. दोनों आवेदनों को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों आवेदन जानबुझकर गलत मंशा से सरकार और सरकारी कर्मियों की छवि खराब करने के इरादे से की गई है. क्योंकि RTPS एक बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत संचालित है, जो एक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम है. इसमें आमजन को सुचारू रूप से सुविधा मुहैया प्रदान की जाती है. ऐसे में काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई है. अंचलाधिकारी, डोभी ने दोनों आवेदनों में आवेदन करने वाले और अन्य शामिल व्यक्तियों की पहचान करते हुए केस दर्ज कराया है.

Related Articles

Back to top button