ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

माघ पूर्णिमा तक वाराणसी में बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक, रात 12 से सुबह चार बजे तक इन वाहनों की एंट्री

महाकुंभ के पलट प्रवाह से धार्मिक नगरी वाराणसी जाम से बेहाल है. वाहनों के भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर 12 फरवरी तक रोक लगा दी है. यूपी-65 को छोड़कर अन्य किसी भी नंबर प्लेट वाले वाहन को शहर में प्रवेश नही करने दिया जा रहे हैं. व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों में लगी गाड़ियां रात 12 से तड़के 4 बजे तक विशेश्वर गंज मंडी और पहड़िया मंडी तक ट्रकों और गाड़ियों को जाने दिया जा रहा है.

दूसरे जिलों और राज्यों से सामान लेकर आने वाले लोडेड ट्रकों को कागजी कार्रवाई पूरी कर जाने दिया जा रहा है. प्रयागराज से वाराणसी की तरफ आने वाली अन्य जिलों और राज्यों की गाड़ियां मोहन सराय और जगतपुर में रोकी जा रही हैं. यहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है. रिंग रोड से बाबतपुर से आने वाली गाड़ियों को हरहुआ में रोकी जा रहा है. जबकि हाईवे से आने वाली गाड़ियां डाफी बाई पास पर बने पार्किंग में खड़ी हो रही हैं.

ऑटो और ई-रिक्शा से पहुंच रहे लोग

निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं का पार्किंग स्थल से ऑटो और ई रिक्शा के जरिए शहर में प्रवेश हो रहा है. प्रयागराज से वाराणसी रूट पर बुरी तरह से जाम लगा हुआ है. कई कई घंटे लोग जाम में फंसे हुए हैं. मिर्जामुराद से मोहनसराय तक लगे लंबे जाम की वजह से लोग हाईवे के किनारे ही गाड़ियों में सो जा रहे हैं. तीन घंटे का सफर 12 घंटे में लोग पूरा कर रहे हैं.

कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थिति ये है कि कुंभ स्पेशल ट्रेनों में पैर रखने तक को जगह नही है. सड़क मार्ग पर भारी जाम की स्थिति की वजह से सारा दबाव अब रेलवे स्टेशन पर पड़ रहा है. प्रतिदिन तीन लाख यात्रियों की आवाजही इस समय वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हो रही है. बिहार और बंगाल से आने वाली ट्रेनों के दरवाजे अंदर से बंद किए जा रहे हैं. आरपीएफ को दरवाजे खुलवाने में खासा मशक्कत करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button