ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
उत्तरप्रदेश

20 बीघा जमीन के लिए ‘खूनी खेल’, पूर्व डिप्टी CMO के बेटे ने बहन और भांजी को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा में पूर्व डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) के बेटे ने बहन और भांजी की प्रॉपर्टी विवाद में हत्या कर दी. रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ लव कुश चौहान ने बताया कि सभी लोग घर के अंदर थे. इसी दौरान बेटा हर्षवर्धन घर में घुस आया और बेटी और नातिन के ऊपर उसने गोली चला दी. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों के गोली लग चुकी थी. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बेटी और नातिन को मृत घोषित कर दिया.

टायर्ड डिप्टी सीएमओ लव कुश चौहान ने बताया कि मैने अपनी 75 बीघा जमीन में से 20 बीघा जमीन और यह मकान अपनी बेटी के नाम कर दिया था. पत्नी के देहांत के बाद से ही मेरी बेटी मेरी सेवा करती थी. इस वजह से मैंने बेटी के नाम जमीन और मकान कर दिया था. यह बात मेरे बेटे को नागवार गुजर रही थी. इसलिए वह आए दिन घर में विवाद करता रहता था. मृतका की शादी साल 2019 में लखनऊ के रहने वाले राहुल मिश्रा से हुई थी.

गोली मारकर की हत्या

राहुत अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल में ही रह रहा था. राहुल ने बताया कि हर्षवर्धन ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर घर में घुसकर मेरी पत्नी , बेटी और मुझपर गोली चला दी थी, जिसमें दो गोली मेरी पत्नी, एक गोली मेरी बच्ची और एक मेरे हाथ में लग गई. मेरी बेटी और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है. इससे पहले भी हर्षवर्धन ने हम पर हमला किया था, जिसमें उसके खिलाफ क्रिमिनल मुकदमा दर्ज कराया था.

प्रॉपर्टी विवाद में मारी गोली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व सीएमओ जो कि श्रावस्ती जिले से रिटायर्ड हैं. उन्होंने अपनी 20 बीघा भूमि और यह मकान बेटी के नाम कर दिया था. जोकि उनके बेटे हर्षवर्धन को अच्छा नहीं लगा. इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी है. आरोपी पुलिस की हिरासत में है. उससे पूछताछ की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

यह हत्याकांड प्रॉपर्टी के विवाद में हुआ है. आरोपी के दो पुत्र हैं जो कि फरार हैं. जांच में ऐसा सामने आया है कि दोनों बेटों ने अपने पिता का हत्याकांड में सहयोग किया है. जिनकी तलाश की जा रही है, जल्दी उनकी गिरफ्तारी करके इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button