ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
हरियाणा

ढाई फीट का ‘जसवीर’, साढ़े 3 फीट की ‘सुप्रीत’… जालंधर में हुई NRI दूल्हा-दुल्हन की शादी

कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर महज साढ़े तीन फुट की हैं. फेसबुक पर वह कुरुक्षेत्र में रहने वाले जसमेर के संपर्क में आईं. जसवीर भी महज ढाई फुट के हैं. फेसबुक पर चैट करते दोनों में प्यार हो गया. अब भारत लौटकर सुप्रीत ने जसमेर से भव्य समारोह में शादी रचाई है. इन्होंने कुरुक्षेत्र में रिसेप्शन किया है. मूल रूप से जलंधर की रहने वाली सुप्रीत एनआरआई हैं और कनाडा में रहती हैं.

दूल्हा जसमेर कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं. इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. खासतौर पर हरियाणा और पंजाब में इनकी शादी की खूब चर्चा हो रही है. सुप्रीत के परिजनों के मुताबिक शादी का मुख्य समारोह उनके पैत्रिक निवास पर जलंधर में आयोजित किया गया था. वहीं शादी के बाद रिसेप्शन समारोह दूल्हे के पैत्रिक निवासी कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था.

छोटे कद की वजह से चर्चा में रहते हैं पोला

पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक अपने छोटे कद की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. अक्सर वह चर्चा में भी रहते हैं. हालांकि अब पोला अपनी शादी के लिए लेकर चर्चा में हैं. शनिवार को पोला मलिक की शादी साढ़े तीन फुट की सुप्रीत कौर के साथ हो गई. सुप्रीत कौर जालंधर की रहने वाली हैं. सुप्रीत कौर के पास कनाडा की नागरिकता है. जालंधर गुरुद्वारा साहिब में इस जोड़े ने गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए.

डेढ़ साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

पोला और सुप्रीत कौर करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. सुप्रीत पहली मुलाकात के बाद कई बार भारत आई और जसमेर के साथ काफी समय भी गुजारा. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बारे में अपने परिजनों को बताया और इनके बीच का प्यार देखकर घर वाले भी मान गए. इसके बाद दोनों ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया है. शादी के बाद दोनों की एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए वीडियो भी खूब वायरल हो रही है. जानकारी के मुताबिक पोला खेती-बाड़ी का काम करते हैं. उनके पास करीब 5 एकड़ जमीन है.

Related Articles

Back to top button