ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
पंजाब

116 भारतीयों को लेकर Amritsar पहुंचा दूसरा विमान, किए गए ये खास प्रबंध

अमरीका से डिपोर्ट किए गए 116 भारतीयों को लेकर अमरीका का दूसरा जहाज देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। इससे पहले 119 भारतीयों के विमान से अमृतसर पहुंचने की सूचना थी, लेकिन अब 116 भारतीय ही विमान में सवार हैं। देर रात करीब 11.35  पर अमरीकी विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान में 65 पंजाबी बताए जा रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय से उनके पारिवारिक मैम्बर इंतजार कर रहे थे, जिस पर अब विराम लग गया है। वापस लौटे  भारतीय के  परिवारों में बेशक मायूसी है, लेकिन वे अपने अपने  बेटों  व रिश्तेदारों को वापस अपनी धरती पर देख खुश हैं। बता दें  कि इससे पहले 104 भारतीय को डिपोर्ट किया गया था, वहीं  आज 116 और भारतीय को डिपोर्ट किए जाने के बाद कुल संख्या 220 हो गई है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों को रिसीव करने के लिए अमृतसर के गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए थे तथा  पंजाब सहित अन्य राज्यों के डिपोर्ट किए लोगों के लिए रिहायश और खाने का विशेष प्रबंध किया गया था। सी.एम.  ने कहा कि अमृतसर गुरु रामदास जी की भूमि है जहां हर रोज 1 लाख लोग लंगर छकते हैं। यहां से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं जाना चाहिए। वहीं  एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पवित्र शहर अमृतसर को ‘बदनाम’ करने के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों का सामना कैसे करेगी।

Related Articles

Back to top button