ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
उत्तरप्रदेश

एक ही जगह मिलेगी शराब और बियर… खुलेंगी 186 दुकानें, मेरठ में 1000 करोड़ का होगा मुनाफानई शराब नीति के तहत अब बियर और विदेशी शराब की दुकानों को एक कर दिया है. एक ही दुकान पर अब दोनों की बिक्री होगी. इसका मालिक भी एक ही रहेगा. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मेरठ में इस बार शराब की दुकानों के लिए ई-लॉटरी का सहारा लिया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि प्रदेश सरकार ने चालू वर्ष के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है.

नई शराब नीति के तहत अब बियर और विदेशी शराब की दुकानों को एक कर दिया है. एक ही दुकान पर अब दोनों की बिक्री होगी. इसका मालिक भी एक ही रहेगा. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मेरठ में इस बार शराब की दुकानों के लिए ई-लॉटरी का सहारा लिया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि प्रदेश सरकार ने चालू वर्ष के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है.

14 फरवरी से शराब के ठेकों की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह 27 फरवरी तक जारी रहेगी और इस प्रक्रिया में अब तक कई आवेदन आ चुके हैं. नई शराब नीति के तहत अब ई टेंडरिंग की जा रही है. इस साल अब तक 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार आबकारी को मिला है और ऐसा अनुमान लगाए जा रहा है कि साल पूरा होते होते 900 करोड़ का टारगेट पूरा लिया जाएगा. कंपोजिट शॉप के बाद माना जा रहा है कि मेरठ जिले में आबकारी विभाग को 1000 करोड़ से ज्यादा का लाभ मिलेगा.

मेरठ में अब 382 शॉप्स

देसी शराब का कोटा पिछले साल तक हर महीने का 11 लाख 74 हजार था, जिसे बढ़ाया गया है. इसके अलावा बीयर का कोटा भी 145 करोड़ से बढ़ाकर 197 करोड़ कर दिया गया है. कुल मिलकर मेरठ में अब 382 शॉप्स हैं और 7 मॉडल शॉप्स हैं. जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में विदेशी शराब और बीयर की शॉप्स अलग अलग चलाई जा रही थी,जिसका अलग अलग लाइसेंस दिया जाता था.

दोनों के लिए एक लाइसेंस

अब नई आबकारी नीति के आधार पर दोनों शॉप्स को कंपोजिट शॉप में तब्दील कर दिया गया है. अब दोनों एक ही शॉप से मिलेगी. दोनों दुकानों का रेवेन्यू भी अब एक ही होगा. अब जो भी लाइसेंस जारी होगा. उसको एक ही शॉप से विदेश शराब और बीयर को बेचने की अनुमति होगी. इससे आबकारी को लाभ 10 प्रतिशत तक और बढ़ जाएगा.

Related Articles

Back to top button