ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
दिल्ली/NCR

फिर से भीगेगा दिल्ली-NCR, आज रात बारिश के आसार; मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फरवरी के महीने में तापमान में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का मौसम आ गया है. वहीं दिल्ली एनसीआर के लोगों को फरवरी में ही मार्च जैसी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिल्ली के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. वहीं आईएमडी ने 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. दिल्ली, नोएडा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के माने तो इन इलाकों में 20 फरवरी को बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

दिल्ली NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में 20 फरवरी को तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं दिल्ली में तेज बारिश होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है. दिल्ली के लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुड़गांव में बारिश की संभावना जाती है. मौसम विभाग के मुताबिक, रात के 10 से 11 बजे तक बारिश हो सकती है.

राजस्थान के कई इलाकों में अलर्ट

वहीं राजस्थान में भी एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के ऊपर एक साइक्लोन सर्कुलेशन बनने के कारण कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य के जयपुर, सीकर और झुंझुनू में मध्य से वर्षा और ओलावृष्टि और तेज मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जाता है. वहीं राज्य के इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जयपुर शहर, चूरू, नागौ, अलवर और अजमेर में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है.

Related Articles

Back to top button