ब्रेकिंग
गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी... लुधियाना में कूरियर से अफीम तस्करी का भंडाफोड़: DHL दफ्तर से 1.138 किलो अफीम बरामद, रोटी मेकर में छु...
बिहार

‘बाप दे रहा 4 लाख, बेटा मांग रहा पैसा…’, बिहार की वायरल आर्केस्ट्रा गर्ल ने बताई ‘पति’ की करतूत, फूट-फूट कर रोई

बिहार की आर्केस्ट्रा गर्ल पारो आरती और उसके ‘ससुर’ के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. वहीं, गुलशन भी उससे शादी नहीं कर रहा. बेशक उसने सबके सामने पारो की मांग में सिंदूर भरा था. लेकिन अब जब पारो उसके साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहती है तो वह अचानक कहीं गायब हो गया. वो अब सामने नहीं आ रहा. पारो ने कहा- गुलशन मुझसे फोन पर बात करता है. लेकिन शादी की बात पर वो बहानेबाजी करने लगा है.

दरअसल, नालंदा में बसंत पंचमी के दिन एक प्रोग्राम में आर्केस्ट्रा डांसर्स को बुलाया गया था. इन डांसर्स में पारो आरती भी शामिल थी. तभी नशे में धुत गुलशन ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद पारो ने कहा कि जब से मेरा वीडियो वायरल हुआ है, न तो मेरे घर वाले मुझे रखने को तैयार हैं और न ही गुलशन के पिता मुझे अपना रहे हैं. गुलशन भी बस फोन पर ही बात करता है. सामने नहीं आता.

पारो ने कहा- गुलशन ने मुझसे कहा कि हम दोनों कुछ दिन तक बस वीडियो कॉल पर बात करें. रील बनाएं. शादी बाद में कर लेंगे. यही नहीं वो ये भी कह रहा है कि हम पटना जाकर रहेंगे और तुम मुझे पालोगी. तब मैंने गुलशन से पूछा कि क्या तुमने इसीलिए मेरी मांग में सिंदूर भरा था? इस पर गुलशन कहता है कि अभी वो कमाता नहीं हैं. जब कमाने लगेगा तब शादी करेगा.

4 लाख की डील

आर्केस्ट्रा डांसर का आरोप है- गुलशन के पिता मुझे अपना नहीं रहे. कभी 4 लाख रुपये में बेटे का पीछा छोड़ने को कहते हैं तो भी कहते हैं कि मेरी तो तीन-तीन शादियां हुई हैं. जबकि, ये सभी आरोप गलत हैं. मेरी शादी नहीं हुई है. मैं बस गुलशन को ही अपना पति मानती हूं. मैं हर महीना डेढ़ लाख रुपये कमा लेती हूं. ऐसे में मुझे किसी के पैसों की जरूरत नहीं. मैं उल्टा अपने ससुर को 8 लाख रुपये आसानी से दे सकती हूं. यही नहीं, उन्हें दो कट्ठा जमीन भी दे सकती हूं.

लोगों से की अपील

पारो ने लोगों से अपील की और कहा- कई लोग सोशल मीडिया पर मुझे बेवजह बदनाम कर रहे हैं. मैं उन लोगों से अपील करना चाहती हूं कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोचें जरूर. मैं भी किसी की बेटी हूं, बहन हूं.

Related Articles

Back to top button