ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में जावरा हाईवे पर पलट गई पिकअप, 30 मजदूर घायल

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के फर्नाखेड़ी गांव के नजदीक जावरा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। घटना कल शाम करीब 4:45 बजे की है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवरटेक करते समय एक अन्य वाहन ने पिकअप का बैलेंस बिगाड़ दिया, जिससे वह पलट गई। इस हादसे में 30 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल मजदूरों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और खाचरोद, नागदा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिकअप में खोजनखेड़ा, लसुड़िया, खेरोदा और अन्य गांवों के मजदूर सवार थे, जो कोटलाना कंचन खेड़ी में मजदूरी करने के लिए गए थे। तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण पिकअप का नियंत्रण खो गया और वह पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button