ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

खंडवा में मकान बंटवारे को लेकर पिता पर पुत्र ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर के बंटवारे की बात को लेकर पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ खौफनाक कदम उठा लिया जिससे उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, यह घटना जावर थाना के ग्राम बेनपुरा डोंगरी की है यहां  मकान बंटवारे को लेकर पिता- बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जावर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जावर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस के मुताबिक, बेनपुरा डोंगरी गांव में फरियादी पोमडू उम्र 70 साल पिता दोला मासरे रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं, सभी को जमीन मकान का अलग – अलग बंटवारा कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फरियादी घर के बाहर बैठा था, तभी उसका भुरू नामक बेटा वहां आ गया और कहने लगा कि जिस मकान में रह रहे हो मुझे चाहिए। फरियादी ने कहा कि तेरे हिस्से का जमीन मकान पहले ही दे चुका हूं, इस पर आरोपी ने बुजुर्ग पिता के साथ गाली – गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी देने लगा, साथ ही मारपीट करने लगा।

आरोपी ने लकड़ी उठाकर बाएं हाथ की भुजा, कंधे, कोहनी पर जोर से वार कर दिया। गाल व पीठ पर भी मारा। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर घायल हुआ है। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। यहां मेल सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button