ब्रेकिंग
US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ...
पंजाब

दिन-दिहाड़े चोर ने स्कूटी से उड़ाई हजारों की नकदी, घटना CCTV कैमरे में कैद

बमियाल: सरहदी इलाके के कस्बा बमियाल के बाजार में अपने घर से सामान खरीदने आई एक महिला की स्कूटी की डिग्गी का ताला खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपये चोरी कर एक युवक फरार हो गया। उसकी यह पूरी करतूत दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, सरहदी क्षेत्र के गांव जनियाल के निवासी अर्जन सिंह की बेटी सोमवार को कस्बा बमियाल में एक दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी कर सामान खरीदने अंदर गई थी।

बाजार में पहले से ही एक युवक स्कूटी के आसपास घूम रहा था और इधर-उधर नजरें दौड़ा रहा था। इसके बाद उसने अपनी जेब से एक चाबी निकालकर स्कूटी की डिग्गी का ताला खोल लिया और मौका मिलते ही उसमें रखे पैसे निकालकर फरार हो गया। जब उक्त महिला स्कूटी से पैसे निकालने आई, तो उसने पाया कि डिग्गी में रखे पैसे गायब थे। इसके बाद उसने दुकानदारों को इस घटना की जानकारी दी। दुकानदारों ने तुरंत अपने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो उस युवक की पूरी हरकत कैमरे में कैद नजर आई।

इसके बाद चोरी की इस वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी बमियाल को दी गई। जब इस मामले को लेकर पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी मिल गई है। इसी आधार पर चोर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button