ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
विदेश

पाकिस्तान से कट जाएंगे ये 2 बड़े राज्य, सेना के पिट्ठू ने शहबाज शरीफ सरकार को क्यों दी चेतावनी?

54 साल बाद पाकिस्तान से फिर 2 राज्य अलग हो सकता है? पाक सेना के पिट्ठू माने जाने वाले फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ को इसकी चेतावनी दी है. रहमान का कहना है कि शहबाज शरीफ की सरकार अगर नहीं सतर्क हुई तो हम दो अहम प्रांत को खो सकते हैं.

रहमान की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब पाकिस्तान का खैबर-पख्तूनवा और बलूचिस्तान पूरी तरह हिंसा की आग में जल रही है.

फजलुर रहमान ने क्या कहा है?

नेशनल असेंबली में बोलते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनवा पर से सरकार ने नियंत्रण खो दिया है. अगर वहां के लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया, तो दोनों ही हिस्सा पाकिस्तान से अलग हो जाएगा. रहमान ने इस दौरान बांग्लादेश का भी उदाहरण दिया.

रहमान का कहना था कि बलोचिस्तान प्रांत के कुछ जिले अलग तरीके से काम कर रहे हैं. अगर इन जिलों ने स्वतंत्र होने की घोषणा कर दी और संयुक्त राष्ट्र संघ उसे मान गया तो फिर पाकिस्तान के कब्जे से यह प्रांत दूर चला जाएगा.

फजलुर का कहना था कि बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनवाह प्रांत में जो लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं, उस पर रोक लगाने की जरूरत है. फजलुर रहमान को पाकिस्तान सेना का पिट्ठू माना जाता है. कई मौकों पर फजलुर पाक सेना का पक्ष खुलकर ले चुका है.

बलोचिस्तान और खैबर में सुलग रही आग

पाकिस्तान के बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनवा में लंबे वक्त से आग सुलग रही है. खैबर-पख्तनूवा अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित है और यहां कुर्रम का विवाद है. वहीं पाकिस्तान की सेना इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के नाम पर लोगों को मार रही है. पिछले 3 दिन में इस इलाके में ऑपरेशन के जरिए पाक की सेना करीब 40 लोगों को मार चुकी है.

वहीं बलोचिस्तान में भी लिबरेशन आर्मी की तरफ से अलग देश बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार इन इलाकों में सेना के जरिए ही शासन करने की रणनीति पर काम कर रही है.

Related Articles

Back to top button