ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

‘मुख्यमंत्री का चुनाव रिजल्ट के बाद’, नीतीश कुमार के नाम पर बीजेपी नेता ने ये क्या कह दिया

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है. इसी बीच बिहार का सीएम कौन होगा, कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ में सौंपी जाएगी या नहीं, इसको लेकर बीजेपी बिहार के नेता ने बड़े संकेत दे दिए हैं. उन्होंने अपने बयान में पार्टी का पक्ष साफ कर दिया है.

बीजेपी बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि आगामी चुनाव एनडीए (NDA) नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा यह तय है, लेकिन जब उन से पूछा गया कि अगला सीएम कौन होगा, राज्य की कमान किसको दी जाएगी तो उन्होंने इस पर कहा, मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद संसदीय बोर्ड की बैठक और विधायक दल की मीटिंग के बाद ही तय किया जाएगा.

नीतीश कुमार के नाम पर BJP ने क्या कहा?

एनडीए की तरफ से बिहार का सीएम कौन होगा, इस सवाल का जवाब बीजेपी की तरफ से दिया जा चुका है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि बीजेपी सीएम चेहरे को लेकर क्या रणनीति अपनाएगी.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि साल 2025 का चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में ही पार्टी लड़ेगी, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा? यह बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा. दरअसल, बीजेपी पार्टी का पैटर्न रहा है कि पार्टी बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ती है और उसके बाद चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मीटिंग में किसी एक के नाम पर सीएम पद संभालने के लिए मुहर लगाई जाती है.

बेटे निशांत ने जताई थी उम्मीद

बिहार में चुनाव नजदीक आ गए हैं तो अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार सीएम फेस होंगे या नहीं इस बात का फैसला दल की बैठक में लिया जाएगा, यह बयान उस समय आया है जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने हाल ही में इसी मामले को लेकर एक बयान दिया था. निशांत कुमार ने कहा था कि एनडीए नीतीश कुमार को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करके उन के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.

बिहार में कब होंगे चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए राजनीतिक बिसात भी बिछाई जानी शुरू हो गई है. बीजेपी की तरफ से यह बयान सामने आने के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है. बिहार में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष इस बार के चुनाव को अपने हित में करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनाने लग गए हैं.

Related Articles

Back to top button