ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
दिल्ली/NCR

आंधी, बारिश और लू… दिल्ली-UP से लेकर तटीय इलाकों में कैसे बदल रहा मौसम?

उत्तर भारत में धीरे-धीरे सर्दी की विदाई हो रही है. मार्च का महीना लग गया है और गर्मी अपने तवेर अभी से दिखाने लगी है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश, गर्मी तो कभी फिर से सर्दी की वापसी जैसे मौसम से लोग अचरज में हैं. बीते दो दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, इसके विपरीत गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोआ के तटीय इलाकों में लू चलने से गर्मी के हालात बने हुए हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक,रविवार की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, इसके प्रभाव में 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 3 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम दिन व दिन बदल रहा है. यहां कभी गर्मी, बारिश और कभी सर्द हवाओं से लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहेगा. ऐसा मौसम पूरे सप्ताह तक बना रह सकता है. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी होने से रात ठंडी रह सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रह सकती है. मंगलवार और बुधवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.

UP के सभी जिलों में ग्रीन अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से मौसम फिर से ठंडा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका असर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा, इसके लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इन राज्यों में लू, आंधी और बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. तटीय कर्नाटक में लू चलने और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है.

भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और मालदीव और दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के इलाकों में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Back to top button